फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कलाकारों ने लोकनृत्य और अभिनय में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
युवा उत्सव में प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित उत्सव में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने किया। इस वर्ष उत्सव की थीम विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद (वीबीवाईएलडी) रखी गई थी। प्रतियोगिताओं में लोकनृत्य समूह में रवि तिलकधारी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकगीत समूह में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। नुक्कड़ नाटक में रामबाग सरस्वती विद्या मंदिर के दिव्यांशु की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। इसी क्रम में कविता लेखन में आफरीन खातून और पेंटिंग प्रतियोगिता में कृषका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को हर्रैया विधायक के प्रतिनिधि पं. सरोज मिश्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी राम प्रताप सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नवनीत तिवारी, उद्धव कुमार मौर्य, राधा गुप्ता और कीर्ति उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें