फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कलाकारों ने मचाया धमाल...भजन एवं प्रभु की लीला का मंचन

Thu, 12 Jun 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कंपनीबाग शिवमंदिर पर ज्येष्ठ मास के आखिरी मंगलवार की शाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें कानपुर से आए कलाकारों ने देर रात तक भजन प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान शिव पार्वती विवाह, कृष्ण सुदामा प्रसंग, राधा कृष्ण की रासलीला जैसी मनोहर चित्रण का मंचन हुआ। पंडाल में ठसाठस भरे श्रद्धालुओं ने देर तक जयकारों की गूंज की।
विज्ञापन

शहर के मुख्य गांधीनगर मार्ग के किनारे आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जुट गई। आयोजक ओम प्रकाश अरोरा ने पूजन- अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन गीतों की बौछार की। प्रभु की स्मृतियों से जुड़ी लीला का मंचन देखते ही लोग भाव विभोर हो गए। इस दौरान देर रात माहौल भक्तिमय बना रहा। इसके पूर्व शिव मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ व विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ। आयोजक ने कहा कि कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी का मिलन हुआ था। इसी वजह से ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। इस मौके पर सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी, जयप्रकाश अरोरा, विशाल, कविश अरोरा, सुदर्शन, सीटू, चिंटू, सुन्नी, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें