फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खो-खो लीग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी अर्तिका

Sun, 17 Mar 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
खेलो इंडिया के तहत खो-खो में अर्तिका मिश्र का हुआ चयन। संवाद
विज्ञापन
बस्ती। खेलो इंडिया वुमेन खो-खो लीग में जिले के तिलकपुर-गंगापुर निवासी अर्तिका मिश्रा का चयन हुआ है। 17-19 मार्च तक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में आयोजित खेलो इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। खो-खाे संघ के मंडलीय सचिव राम सिंह ने बताया कि ललितपुर में आयोजित ट्रायल्स में अर्तिका का चयन हुआ है।
विज्ञापन

टीम में प्रदेशभर से 12 खिलाड़ियाें का चयन हुआ है। इसमें बस्ती मंडल से सिर्फ अर्तिका मिश्रा का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को अर्तिका झांसी के लिए रवाना हो गई। खो-खो संघ के मंडलीय संयोजक अखिलेश कुमार, आरएसओ संजय शर्मा, जयराम वर्मा, रणधीर सिंह, विनोद कुमार त्रिपाठी, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि ने शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें