फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गठिया के मरीज का सफलतापूर्वक हुआ घुटने के प्रत्यारोपण

Sat, 28 Feb 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मेडिकल कालेज मे घुटने का प्रत्यारोपण करती चिकित्सीय टीम। स्रोत मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
बस्ती। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली में बृहस्पतिवार को एक गठिया के मरीज के घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जटिल ऑपरेशन करके घुटना प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी की। सफलता पूर्वक ऑपरेशन करने के बाद चिकित्सीय टीम काफी उत्साहित नजर आई।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि आजमगढ़ जिले की राधिका पाल गठिया की मरीज थी। घुटने के दर्द से चलने- फिरने में वह असमर्थ थी। विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार श्रीवास्तव ने मरीज को देखने के बाद घुटने के प्रत्यारोपण की सलाह दी। मरीज के सहमति उन्होंने अपनी ऑपरेशन के लिए अपनी चिकित्सीय टीम तैयार की। लगभग एक घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद घुटना प्रत्यारोपण में टीम को सफलता मिली। विभागाध्यक्ष ने बताया कि यहां पहली बार घुटना प्रत्यारोपण का सफल ऑपरेशन हुआ है। अब ऐसे मरीजों को घुटना प्रत्यारोपण की सुविधा यहां प्रदान की जाएगी। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने सफलता पूर्वक घुटना प्रत्यारोपण करने वाली टीम का उत्साहवर्धन किया। वहीं उप प्रधानाचार्य डॉ. यादव ने बताया कि ओपेक कैली अस्पताल में आर्थोपेडिक इंप्लांट्स की व्यवस्था कर ली गयी है। आयुष्मान भारत योजना से संबंधित सभी इलाज वा ऑपरेशन की सुविधा मरीजों को प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें