फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी के आरोप में पति गिरफ्तार

Sat, 19 Dec 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के नरहरिया मोहल्ला निवासी सत्यनरायन की पत्नी शीला देवी ने पुरानी बस्ती पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों और रिश्तेदारों ने दहेज की मांग को लेकर पहले उसे प्रताड़ित करना शुरू किया। उसके बाद उसे घर से निकाल दिया।

उसके पति सत्यनरायन ने बाद में चुपके से दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति सत्यनरायन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सत्यनारायण पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने और शेष अभियुक्तों के खिलाफ षड्यंत्र और दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।

जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें सत्यनरायन पुत्र रामपति निवासी नरहरिया पुरानी बस्ती, रंगीला पुत्र कृष्ण चंद्र, नीरज पुत्र कृष्णचंद्र निवासी जखनी थाना केातवाली बस्ती, राजेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी नरहरिया, आशा देवी पत्नी बाबूराम, बाबूराम निवासी गौरा थाना लालगंज शामिल हैं।

मामले की विवेचना एसआई महेंद्र प्रसाद पांडेय को दी गई है। प्रभारी एसओ सत्येंद्र दुबे ने बताया कि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों के मामले में संलिप्तता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें