फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घरों अैर मस्जिदों को सजाकर की इबादत, मनाया जश्न

Fri, 29 Sep 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस पर निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी ।
विज्ञापन
ईद-ए-मिलादुन्नबी पर अकीदतमंदों ने निकला जुलूस
विज्ञापन

माेहम्मद साबह के संदेश को जीवन में उतारने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर अकीदतमंदों ने हजरत मोहम्मद साहब के संदेश को जीवन में उतारे की अपील की। उन्होंने घरों और मस्जिदों को सजाकर अल्लाह की इबादत की। बृहस्पतिवार को जुलूस निकाल कर जश्न मनाया। जुलूस गांधीनगर स्थित ईदगाह से निकलकर रोडवेज, दखिण दरवाजा, मंगल बाजार, करुआ बाबा चौक, नई बाजार होते हुए पांडेय बाजार चौराहे पर पहुंचा। यहां पर सलाम पढ़ने के बाद जुलूस समाप्त हुआ।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के मदरसा निजामिया, अजिजुल उलूम, खुशहालगंज, सिसौनी, रानीपुर लाद, निदूरी, बैरागल, सेमरा, गोकुलपुर के मदरसे से जुलूस निकाला गया। दोपहर बाद सभी जुलूस मदरसा निजामिया खुशहालगंज में इकट्ठा हुए, जहां पर कुरान खनी व फतेहा के बाद श्लातोसलाम पढ़ा गया। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा सहित खैरा मिश्रौलिया, तकियाचक, परसाकुतुब, सिरई बुजुर्ग, मोहम्मद नगर, दुबौली आदि क्षेत्रों में जुलूस निकाला गया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, पंखोवारी, हिनौता, खोरिया, नेवारी, बानुपर, मेहड़ा आदि जगहों पर जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

बभनन प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत के जामा मस्जिद से जुलूस निकाला गया। जुलूस में मकबरे की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस रामलीला मैदान, गुड़ मंडी, सब्जी मंडी, विजय नगर चौराहा, रेलवे क्रॉसिंग होते हुए मरवटिया बाजार के मदरसे पर जाकर समाप्त हुआ। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी, राजेश कमलापुरी,रमजान अली, सईद खान, शीबू अंसारी आदि मौजूद रहे। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, कुसौरी, कोड़र, कम्हरिया, कलवारी, कुसौरा, बहादुरपुर, मोहम्मदपुर आदि गांवों जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस मौके पर निसार अहमद, सफातुल्लाह खां, किताबुल्लाह, मुमताज अली आदि मौजूद रहे।
कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के मदरसा अरबिया क़दरिया रिज़विया वज़हूल उलूम जिभियांव से गायघाट, गाना, पांऊ, कलवारी होते हुए कुसौर बाजार के शिव चौराहे पर आयोजित जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी जलसे का आयोजन हुआ। नगर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत सहित गोटवा, कुंडी, कटरी, मरवटीया, पोखरनी, मदारपुर, विरउपुर, बक्सर, कोठवा भरतपुर, राजली, पिपरागौतम, टेमा आदि में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन


विधायक ने मजलिस में की शिरकत
कलवारी। जुलुस-ए-मोहम्मद के बाद शिव चौराहे पर हुए मजलिस में महादेवा विधायक दूधराम, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, सपा सचिव विजय विक्रम आर्य ने शिरकत की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें