वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के गौरा चौराहे के पास वाल्टरगंज पुलिस ने दो युवकों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि वे क्षेत्र में यातायात के अंतर्गत लोगाें को जागरूक कर रहे थे, इसी बीच सूचना मिली की मझाउवा अमीर के दो व्यक्ति बाइक से प्रतिबंधित मांस बेच रहे हैं। पुलिस टीम को देखकर दोनों भागने लगे। पीछा करने पर बाइक अनियंत्रित हो गई। तलाशी में दोनों के पास से 20 किलो प्रतिबंधित मांस, तराजू व दो आदत रामपुरी चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम लल्लू उर्फ हामिद अली व मुस्ताक निवासी महुआ थाना वाल्टरगंज बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज, उप निरीक्षक ललित यादव, जगदीश पांडेय, कांस्टेबल प्रदीप सिंह, दीनानाथ, दिनेश गौतम, सूर्यनाथ, सतीश कुमार पांडेय, महिला कांस्टेबल पूर्णिमा सिंह आदि मौजूद रहीं।