फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह के दो गुर्गों को दबोचा

विज्ञापन
रूधौली पुलिसने गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह के दो गुर्गों को दबोचा
विज्ञापन

चार किलो गांजा जब्त, ऑनलाइन बुक कराते थे ऑर्डर
पहले से अकाउंट में रकम मंगाने के बाद आती थी डिलीवरी
दिल्ली की लग्जरी टूरिस्ट बस पर आता था पार्सल
स्वाट टीम के सहयोग से रुधौली पुलिस ने पकड़ी खेप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली पुलिस ने स्वाट टीम के संयुक्त ऑपरेशन में सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के दो गुर्गों को धर दबोचा है। दोनों एप के जरिए ऑनलाइन गांजा- अफीम का ऑर्डर करते थे जिसकी डिलीवरी उन्हें दिल्ली से आने वाली लग्जरी टूरिस्ट बस में रखकर पार्सल के रूप में मिलती थी। पार्सल भेजने वाले के अकाउंट में रकम भेज दी जाती थी। टीम ने तस्करों से चार किलो गांजा जब्त किया है।
बताया जा रहा है कि खेप की डिलीवरी देने के लिए दोनों बाइक से आसपास के फुटकर बेचनेवालों के पास जा रहे थे। प्रभारी एसपी रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रुधौली व प्रभारी स्वाट टीम ने दसिया-महनुवा मोड़ के पास शुक्रवार को बाइक चेकिंग के दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में गांजा बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना परिचय दिया। उनमें अर्पित शुक्ल उर्फ अंशु और अनुराग शुक्ला उर्फ गोलू उर्फ कबीर दोनों निवासी बेलभरिया थाना वाल्टरगंज निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लैमर देख करने लगा तस्करी
दोनों तस्करों ने पुलिस से कबूल किया कि एक वर्ष पूर्व प्रयागराज के अपने विद्यालय की तरफ से दिल्ली कबड्डी खेलने गए थे। उसी दौरान मैंने अपने एक निकटतम मित्र को मिलने के लिए बुलाया जो महंगी लग्जरी कार से पहुंचा। उसकी चमक-दमक के पीछे ऑनलाइन तस्करी की कमाई देखकर दोनों ने पैसा कमाने का शॉर्ट-कट तरीका अपना लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें