बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता और बेहतर करने के लिए एआरपी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये एआरपी विद्यालयों में जाकर शिक्षण कार्य में सहयोग करेंगे। इसके बाद आउट ऑफ स्कूल के बच्चों को खोजने में भी अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
प्रयागराज से प्रशिक्षण लेकर आए डायट के दो प्रवक्ता एआरपी को प्रशिक्षित करेंगे। हालांकि अभी तक प्रशिक्षण का कोई तिथि निर्धारित नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार जल्द ही तिथि निर्धारित हो जाएगी। संवाद