बस्ती। पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के मूल्यों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब स्थानीय बाजारों पर दिखने लगा है। महंगाई के तड़का से किचेन का बजट गड़बड़ा गया है।
मालभाड़ा बढ़ने के कारण बाहर से आने वाले दैनिक उपयोग के सामान की कीमतों में भारी इजाफा देखा जा रहा है। इससे न सिर्फ अरहर की दाल, चावल और धनिया बल्कि चना भी महंगा हो गया है। लोगों का कहना है कि राशन से लेकर आम जरूरत की हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं।
स्थिति यह है कि अरहर की दाल, चावल और धनिया जैसी बुनियादी वस्तुओं के दामों में भारी उछाल आया है। उधर, महंगाई से बाजारों से रौनक भी गायब है। दुकानदारों का कहना है कि महंगाई के कारण ग्राहकों की चहल-पहल काफी कम हो गई है। वहीं आम उपभोक्ताओं का दर्द है कि आमदनी सीमित है और खर्चे असीमित, इससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। बजट बिगड़ गया है। किचेन भी अब महंगाई की ओर है।