फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धान का रकबा घटा, मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा

Tue, 30 May 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। इस बार जिले में करीब 20 हजार हेक्टेयर कम क्षेत्रफल पर धान की खेती होगी। कृषि विभाग ने 1.10 लाख हेक्टेयर में ही धान की फसल लगाने का लक्ष्य रखा है। विभाग का कहना है कि मक्का और मोटे अनाज की खेती की तरफ बढ़ रही किसानों की रूचि के कारण रक्बे में कमी आई है। ऊपर से सरकार मक्का बुवाई पर किसानों को अनुदान भी दे रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते खरीफ मौसम में 1,30,926 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की गई थी। इस बार उड़द 258 और अरहर की खेती के लिए 3,904 हेक्टेयर भूमि का लक्ष्य रखा गया है जबकि 222 हेक्टेयर जमीन पर तिल की खेती की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शासन की मंशा है कि मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दिया जाए। मोटे अनाज में किसानों को रागी का बीज मुफ्त में दिया जा रहा है जबकि मक्का बीज पर 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। धान की खेती से 20 हजार हेक्टेयर रक्बा कम करके मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए अभियान चलाकर किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। बताया कि बीज खरीद के लिए राजकीय गोदाम जा रहे किसान अपने साथ आधार कार्ड, खतौनी और बैंक पास बुक की छाया प्रति जरूर ले जाएं। इससे अनुदान धनराशि उनके खाते में भेजने में आसानी होगी।
-
7,338 हेक्टेयर में तैयार की जाएगी धान की नर्सरी
- जिले में 7,338 हेक्टेयर भूमि पर धान की नर्सरी तैयार की जाएगी। बफर गोदाम प्रभारी हेरंब नाथ त्रिपाठी ने बताया कि ब्लॉकों में स्थित राजकीय बीज गोदामों पर धान का बीज भेज दिया गया है। जिले में वितरण के लिए शासन से 1238 कुंतल धान का बीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें