बस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। महिला महाविद्यालय बस्ती की छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में बाजी मारी। इसमें अर्चना मिश्रा प्रथम, ममता ने द्वितीय व शालिनी सोनकर ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं का मार्गदर्शन डाॅ. संतोष यदुवंशी ने किया था। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुनीता तिवारी ने छात्राओं को बधाई दी। संवाद