वाल्टरगंज। पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ वाल्टरगंज थाने के गैंगस्टर को पकड़ा है। वह चोर गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। पुलिस कार्यालय के अनुसार, सोमवार की सुबह थाना वाल्टरगंज पुलिस की टीम ने गौरा काली माता मन्दिर के पास से आरोपी आलम उर्फ जिशान निवासी पोखरभिटवा थाना वाल्टरगंज को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 12 बोर तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आलम उर्फ जिशान के खिलाफ वाज्टरगंज थाने में चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम के आधा दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। 2022 में उसके खिलाफ थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। संवाद