बस्ती। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग के इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम की समय सारिणी जारी कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने बताया कि समय सारिणी के अनुसार प्रशिक्षण के लिए पात्र आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन निर्धारित वेब साइट पर 14 जुलाई तक किया जा सकता है। आवेदन के बाद हार्ड काॅपी समस्त संलग्नकों के साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा। इसमें पिछड़ी जाति के लिए अभ्यर्थियों के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। संवाद