बस्ती। भारत सरकार द्वारा जिन्होंने छह श्रेणियों वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन निर्धारित बेवसाइट https://award.gov.in आमंत्रित है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे जिन्होंने वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण योगदान दिया है। उक्त पुरस्कार के लिए संबंघित बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद