फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्थायी लोक अदालत के रिक्त पद के लिए मांगा आवेदन

Sat, 13 Sep 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्थायी लोक अदालत बस्ती में सदस्य के रिक्त एक पद के लिए आवेदन मांगा गया है। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो जनोपयोगी सेवाओं जैसे यात्रियों या सामान को जल, सड़क या जलमार्ग से ले जाने के लिए यातायात सेवा, पोस्टल टेलीग्राफ या टेलीफोन सेवाएं, किसी संस्था द्वारा जनता को बिजली, लाइट या जल की आपूर्ति की सेवाएं, स्वच्छता या जन संरक्षण प्रणाली की सेवाएं, अस्पताल या डिस्पेंसरी में सेवाएं या बीमा सेवा के क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव रखते हैं, वह इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि पात्रता रुपये 2000 प्रति बैठक मानदेय एवं रुपये 5000 प्रति माह वाहन भत्ता देय होगा। नियुक्ति की अवधि 5 वर्ष की और उम्र सीमा 65 वर्ष की आयु तक होगी। बताया कि आवेदक अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय, बस्ती को संबोधित करते हुए 14 अक्तूबर तक अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के कार्यालय में सायं 4 बजे तक जमा कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें