फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिव्यांग पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु प्रत्येक वर्ष तीन दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं को पुरस्कार दिए जाते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली में राज्य पुरस्कारों हेतु 12 विभिन्न श्रेणियों की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि नियमावली में दी गयी व्यवस्था अनुसार व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर आवेदन-पत्र आमंत्रित है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अंर्तगत पुरस्कार के लिए दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए, दिव्यांगजन के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए, प्रेरणास्रोत के लिए, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए श्रेणियां निर्धारित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें