फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन 13 जुलाई तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पात्र शिक्षक-शिक्षिकाएं 13 जुलाई तक अपना स्व-नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के निर्देशों के क्रम में विद्यालयों में कार्यरत ऐसे शिक्षक-शिक्षिकाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिन्होंने शिक्षा में नवाचार, छात्र हित, विद्यालय विकास, सामुदायिक सहभागिता व अन्य शैक्षिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार पोर्टल पर 10 जुलाई तक ऑनलाइन स्व-नामांकन की प्रक्रिया चलेगी, जबकि आवेदन पत्र के अंतिम सबमिशन की तिथि 13 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बाद जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयन समितियों द्वारा आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे विद्यालयों के नोटिस बोर्ड एवं अन्य माध्यमों से शिक्षक-शिक्षिकाओं को आवेदन के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र शिक्षक इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकें।
चयनित शिक्षकों को सितंबर माह में शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों को इसके लिए आवेदन करने की अपील की है ताकि जिले से शिक्षक सम्मानित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें