फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए आवेदन 20 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अन्य पिछड़ा वर्ग के शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बेरोजगार युवक, युवतियों, जिनके माता-पिता की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है, को रोजगारपरक कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार की संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराया जाता है।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवक युवतियां द्वारा ओ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन निर्धारित वेबसाइट http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर जिनके माता-पिता की वार्षिक आय एक लाख से अधिक न हो एवं न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट तथा आयु अधिकतम 35 वर्ष से अधिक न हो वे 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसकी हार्ड कापी कार्यालय में जमा करनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें