दिल्ली से सेब लादकर गोरखपुर जा रहा ट्रक रोड पर गिरी डाल बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ड्राइवर व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना डुमरियागंज मार्ग पर जिनवा चौराहे के पास रविवार सुबह करीब पांच बजे की है। हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। काफी देर बाद रोड खाली कराया जा सका।
जिनवा चौराहे के पास एक आम के पेड़ की डाल टूटकर रोड पर गिर गई। इसी बीच सुबह पांच बजे डुमरियागंज होते हुए गोरखपुर जा रहा ट्रक जा पहुंचा। रोड पर टूटी डाल देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लिया, जिससे ओवरलोड गाड़ी सड़क पर पलट गई। आसपास के लोगों ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक राम आशीष यादव मौके पर पहुंचे। दिल्ली निवासी ट्रक चालक इलियास (30 ) का स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया गया। जब कि क्लीनर बदायूं निवासी धर्मेंद्र (25) को भी चोटें आईं।