फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंबेडकर पार्क और चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए सीएम से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर बाजार क्षेत्र के खुटहन में आंबेडकर पार्क और चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए नागरिकों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। सीएम को भेजे गए प्रार्थना पत्र में नागरिकों ने कहा हैं कि वार्ड नंबर चार अटल नगर खुटहन में स्थित आंबेडकर पार्क के नाम दर्ज जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। गांव के चकमार्ग पर भी अतिक्रमण कर रास्ता बाधित कर दिया गया है। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार पैमाइश के लिए हल्का लेखपाल को बुलाया गया। हर बार पूरी जमीन की सही माप नहीं की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लेखपाल की मिलीभगत के चलते अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लोगों ने निष्पक्ष ढंग से पैमाइश कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजने वालों में लालजी गौतम, सीताराम, राजाराम समेत तमाम लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें