बस्ती। गौर क्षेत्र के परासडीह निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य हृदय नारायण मिश्र ने एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में विकास कार्यों की जांच की उन्होंने सीडीओ व डीएम से मांग की थी। जिससे खार खाए प्रधान प्रतिनिधि ने मनगढंत आरोप लगाते हुए एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराया। उन्होंने मामले की जांच हर्रैया सीओ से न कराकर किसी अन्य सक्षम अधिकारी से कराने की मांग की। एसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद