दुबौलिया क्षेत्र के पेठिया लश्करी गांव में राम सागर यादव की मौत होने पर लगी भीड़।
विक्रमजोत(बस्ती)। गरीबी से तंग युवक की इलाज के अभाव में मौत हो गई। ईद के दिन अचानक युवक की तबीयत खराब हो गई थी। परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छावनी ले गए। वहां से रेफर होने के बाद लखनऊ के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. आसिफ ने बताया कि युवक की गंभीर स्थिति होने पर गांव वाले इलाज के लिए लेकर आए थे। मरीज को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विकास क्षेत्र के प्रतापगढ़ कला गांव निवासी मुमताज (42) के परिवार में पत्नी शकीला व बेटी खुशबू (15), बेटा कैफ (11) है। बताया जाता है कि मुमताज काफी दिनों से बीमार थे, फिर भी परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी कर रहे थे। परिवार के लोग उसी पर आश्रित थे। ग्रामीणों की मानें तो परिवार के भरण-पोषण को लेकर मुमताज समय से अपना इलाज नहीं करा पा रहे थे। उन्होंने गांव में भी किसी से मदद नहीं मांगी। सोमवार देर रात शव गांव में लाया गया तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।