फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरोग्य मेले में आए उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित मरीज

Mon, 06 May 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के सभी पीएचसी सीएचसी पर आयोजित हुआ आरोग्य मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रविवार को पीएचसी सीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित रहे। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने बताया कि आरोग्य मेले में उल्टी, दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। सभी को परामर्श व दवाएं दी गईं।
मुडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, तापमान बढ़ने और लू के चलते मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। रविवार को मुंडेरवा सीएचसी पर 22 मरीज पहुंचे। डाॅ. शिप्रा शर्मा ने बताया ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित रहे। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. नीलम चौधरी ने 15 मरीजों को परामर्श दिया।
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही।सीएचसी सहित पीएचसी परसाकुतुब, सगरा और करमहिया में करीब 168 मरीज आए। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी बताया कि गर्मी के मौसम में पानी का अधिक सेवन व तली भुनी वस्तुओं से परहेज करें।
विज्ञापन

बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत के सुभाष नगर वार्ड स्थित पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में 83 मरीज पहुंचे। सभी मौसमी बीमारियों से पीड़ित रहे। पेट की समस्या के मरीजों की संख्या अधिक रही। प्रभारी चिकित्साधिकारी ज्योति बिंद स्वरूप ने बताया कि तापमान बढ़ने के बाद संतुलित खान पान ही बीमारियों से बचाव में सहायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें