फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंचायत चुनाव के लिए अपना दल कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

Sat, 08 Mar 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बस्ती। बूथ गठन व वर्ष 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर अपना दल एस पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को लोहिया कंपलेक्स स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल की अध्यक्षता में बैठक कर रणनीति तैयार किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव राम नयन पटेल ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर लोगों को पार्टी से लोगों को जोड़ने का कार्य करें। पार्टी की पहचान उसकी नीतियों और संगठन के आधार पर होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया और बूथ स्तर तक की कमेटियों के गठन पर बल दिया।राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य झिनकान चौधरी ने अखिल भारतीय न्यायिक सेवा आयोग के गठन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आज न्यायपालिका में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के उचित प्रतिनिधित्व के लिए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा आयोग का गठन जरूरी है। न्यायपालिका में अभी भी आरक्षित वर्ग के लोगों की संख्या नाम मात्र ही है।
उन्होंने कहा कि अपना दल एस के कार्यकर्ताओं के सड़क से सदन तक निरंतर आवाज उठाने का परिणाम है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिल है। लेकिन अभी समस्याएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं,हमें निरंतर आवाज उठाते रहना है। बैठक का संचालन निसार अहमद ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महासचिव राम सिंह पटेल, शिवकुमार चौधरी, वंदना पटेल, राम गोपाल कन्नौजिया, रमेश चंद्र गिरि, रामचंद्र पटेल, संजय चौधरी, प्रदीप पटेल, वेद प्रकाश चौधरी, अभिषेक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें