फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खैर क्रिकेट अकादमी को जयपुरिया बस्ती ने नौ रन से हराया

विज्ञापन
​खैर क्रिकेट ग्राउंड पर मैच के दौरान ​खिलाड़ी स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को अंडर-16 आयु वर्ग के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में खैर क्रिकेट अकादमी को जयपुरिया बस्ती ने नौ विकेट से जबकि दूसरे मैच में जयपुरिया बस्ती को खैर टीम ने पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन

पहले मैच में निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में जयपुरिया क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जयपुरिया क्रिकेट अकादमी ने पूरे 25 ओवर खेल कर नौ विकेट पर 106 रन का स्कोर खड़ा किया। जयपुरिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से उत्कर्ष वर्मा ने 24, यश गोस्वामी ने 15, अशफा खान ने 10 और कृष्णा ने सात रन बनाएं। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से अंकित चौधरी ने दो, रुद्र पाल ने दो, संस्कार, सक्षम, ऋतिक, अंश और आयुष यादव ने एक-एक विकेट लिए। स्कोर का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती 23.3 ओवर में 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से संस्कार ने 20, रुद्र पाल ने 16, बृजेश ने 14 और श्लोक ने आठ रन बनाए। जयपुरिया क्रिकेट अकादमी की तरफ से तेजस ने चार, उत्कर्ष, देवांश, भावेश और दिव्यांशु ने एक-एक विकेट लिए। रोमांचक मुकाबले में जयपुरिया क्रिकेट टीम बस्ती ने इस मुकाबले को नौ रन से जीत लिया। शानदार गेंदबाजी करने वाले तेजस मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरा मुकाबला इन्हीं दोनों टीमों के बीच हुआ। 30 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जयपुरिया टीम ने 28.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खैर क्रिकेट टीम ने 21.5 ओवर में पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया। 51 रन की नाबाद पारी खेलने वाले खैर टीम के आदित्य शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें