बनकटी। देईसाड़ कस्बे में एक माह के भीतर हुई तीन चोरियों की घटनाओं के बाद शुक्रवार को पुलिस हरकत में आई। एंटी थेफ्ट और एसओजी की संयुक्त टीम लालगंज पुलिस के साथ कस्बे में पहुंची। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।
संयुक्त टीम चोरी की घटना के सातवें दिन ब्यूटी पार्लर संचालिका सिंधू देवी के घर पहुंची और उनसे पूछताछ की। लालगंज थाना क्षेत्र के हर्रैया निवासी सिंधू देवी देईसाड़ में किराए के मकान में रहती हैं। करीब एक सप्ताह पहले उनके घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे। चोर छत की सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे और पेटी का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, मांगटीका, पायल, पाजेब और करधन समेत अन्य आभूषण उठा ले गए थे।
इसके अलावा 22 सितंबर को अमित गारमेंट्स में हुई चोरी और किसान राम भवन यादव की सोलर मोटर चोरी का भी अब तक खुलासा नहीं हुआ है। इसकी खबर शुक्रवार को प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई। संवाद