बस्ती। एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को कप्तानगंज, महराजगंज, दुबौला, महूघाट,बंशी बाजार, पडूल घाट व अन्य भीडभाड़ वाले स्थानों पर अभियान चालया। महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया। साथ ही अनावश्यक रूप से घूम रहे 30 लोगों से पूछताछ कर तीन मनचलों से माफीनामा भरवाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया। नगर की टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से मिल कर महिला सशक्तीकरण के बारे बताते हुए कानून एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। महिला थाने की मिशन शिक्त की टीम ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं-बालिकाओं से मिल कर उनके अधिकारों के बारे में बताया। इस दौरान एंटी रोमियो टीम ने दो लोगों का माफीनामा लिखवाकर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। संवाद