फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एंटी रोमियो टीम ने 20 संदिग्धों से की पूछताछ, पांच से भरवाया माफीनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने शहर में कई जगह 20 संदिग्ध युवकों से पूछताछ की। जिनमें पांच मनचलों से माफीनामा भरवाया गया। टीम की कांस्टेबल शिल्पा मिश्रा, श्वेता सरोज व एकता सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन, कंपनीबाग, गांधीनगर, रोडवेज, कटेश्वर पार्क, अमहट घाट, जीजीआईसी स्कूल, बेगम खैर इंटर कॉलेज के आसपास व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) फेज़-4 के तहत सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। शासन की तरफ से जारी हेल्प लाइन नंबर जैसे-1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संकट के समय इनके प्रयोग के बारे में बताया गया। साथ ही विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में बताते हुए इनसे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर के बारे में बताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें