फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब विरोधी मुहिम चलाने वालीं सम्मानित

Mon, 12 Feb 2018 12:17 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
शराब विरोधी मुहिम चलाने वालीं सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुबौलिया (बस्ती)। ब्लाॅक क्षेत्र में कच्ची शराब के धंधेबाजों काे पस्त करने वाली महिलाओं को रविवार को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। पूरे ओरी राय ग्राम पंचायत की उन्नति महिला ग्राम संगठन ने पिछले कई महीने से कच्ची शराब के धंधेबाजों के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखी है।
विज्ञापन


रविवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह, सीओ कलवारी अरविंद वर्मा ने समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। जिसमें प्रेमा देवी, रानी देवी, जाकरून्निशा, सैरदेवी, एकना देवी, चम्पा देवी , कलावती तिवारी, नीलम देवी आदि शामिल हैं। सीओ ने कहा कि कच्ची शराब के धंधे को बंद कराने के लिए इन महिलाओं ने साहसिक कदम उठाए। अपने परिवार व समाज, पुलिस कर्मियों को एक सन्देश देने का कार्य किया है। विधायक ने कहा कि सरकार ऐसी साहसिक कार्यों को करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। इन गरीब तबके की महिलाओं ने बहुत ही अच्छा संदेश दिया है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चतुर्गुन राजभर , भगवान बक्स सिंह, राजमंगल पाठक , विनोद सिंह, श्रीराम सिंह, सुनील सिंह काका, प्रवीन कुमार, सुरेन्द्र सिंह, बलवंत सिंह, गणेश पाठक, अजयपाल सिंह, लालचंद सोनकर, निखिल दूबे , विशाल सिंह, जीतू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें