लालगंज। ग्राम पंचायत मंझरिया के सचिव शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने तीन सफाई कर्मियों को गैरहाज़िर कर दिया है। वह पौधरोपड़ अभियान के तहत पंचायत भवन व अन्य सार्वजनिक जगहों का निरीक्षण करने निकले, सभी जगहों पर कूड़े का ढेर मिला। प्रधान से कारण पूछा तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। इसके बाद सचिव ने ग्रामीणों से वार्ता कर सफाई व्यवस्था जानी तो ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी कभी-कभार आते हैं और बिना सफाई किए ही चले जाते हैं। सचिव ने पंजिका मंगवाकर तीनों कर्मियों को अनुपस्थित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।