दुबौलिया। रविवार की दोपहर थाना क्षेत्र के बरदियालोहार गांव की बीस वर्षीय युवती भैंस चराने सरयू नदी के किनारे गई थी। करार से अचानक पैर फिसलने से नदी की धारा में गिर गई। आसपास मौजूद चरवाहे तब तक पहुंचते, वह तेज उफानाई धारा में जनतीरा (20) पुत्री संजय तेज बहाव में लापता हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता युवती की तलाश कराई लेकिन पता नहीं लग सका है। मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।