फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधानाचार्य की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 May 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान से सटे गोंडा जिले के छपिया क्षेत्र के चांदारत्ती गांव में हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। ढाई माह पहले रिश्तेदारी में छपिया क्षेत्र के चांदारत्ती गांव में गए प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या में साजिश करने के फरार आरोपी को गोंडा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
एसओ छपिया कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर धर्मवीर वर्मा उर्फ बबलू निवासी सुकरौली थाना छपिया को बभनजोतिया चौराहे के पास एक मेडिकल स्टोर के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मार्च की रात को छपिया क्षेत्र के सिसहनी गांव स्थित सीडी यादव इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने विद्यालय के प्रबंधक व रिश्तेदारी में मामा आज्ञाराम यादव के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने चांदारत्ती गए थे। घर के बरामदे में मामा के बेटों के साथ सोते समय अज्ञात लोगों ने सिर में असलहे से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। विद्यालय के प्रबंधक आज्ञाराम यादव ने राज सिंह, अजय वर्मा व अन्य पर हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने राज सिंह व अजय वर्मा को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें