फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार डॉक्टर सहित 15 कर्मी मिले गैरहाजिर

Wed, 15 May 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने सीएचसी कुदरहा व बहादुरपुर का निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने मंगलवार की सुबह कुदरहा व बहादुरपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। दोनों सीएचसी में चार डॉक्टर सहित 15 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा तमाम खामियां पाए जाने पर संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। गैरहाजिर कर्मियों ने स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
सीएमओ सबसे पहले सीएचसी कुदरहा पहुंचे। यहां डॉ. संदीप कुमार चौधरी, डॉ. भानु कुमार गिरी, डॉ. जय प्रकाश चौधरी के अलावा बीएचडब्ल्यू, रविंद्र कुमार, वार्ड बॉय अजय मिश्र, विशाल जायसवाल, नंदनी सिंह, परशुराम यादव, संजय वर्मा, लैब तकनीशियन संदीप, अभिषेक पाल, इब्राहिम अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां फार्मासिस्ट ओम प्रकाश का इस माह का वेतन रोक दिया है। क्योंकि निरीक्षण में बिना स्ट्रेलाइज किए ड्रेसिंग ड्रम व उसमें रखे गाज सही से नहीं बनाए गए थे। यहां बाद सीएचसी सीएचसी बहादुरपुर पहुंचे। यहां डॉ. हनुमान सिंह, फार्मासिस्ट यदुनाथ यादव व डीएच हरीश गुप्ता अनुपस्थित पाए गए। एलटी हरीश चंद्र देरी से ऑफिस आए। प्रसव कक्ष में ड्रेसिंग ड्रम नहीं था। नाराजगी जताते हुए स्टाफ नर्स कल्पना मिश्रा को निर्देशित किया गया कि अपने कार्यों को सही करें। बाथरूम में सफाई भी ठीक नहीं पाई गई। सीएमओ ने सफाई कर्मी रमजान अली का इस माह का वेतन बाधित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें