फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राममिलन हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Feb 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक 10 आरोपियों को हो चुकी है गिरफ्तारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के गोसैसीपुर में 10 फरवरी को हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह दिन में करीब 10:45 बजे रामजानकी मार्ग पर चकदहा गांव के पास घूम रहा था। इसी के साथ राममिलन हत्याकांड में अब तक 10 आरोपियोंकी गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अंगद कुमार निवासी गोसैसीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने 11 फरवरी को हरिशंकर (रावण), मनोज, सूर्यप्रकाश उर्फ जगनरेश, वीरेंद्र कुमार, बदरे आलम निवासी गोसैसीपुर को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया गड़ासा, टांगी, पाइप व दो डंडा भी बरामद किया था। इसके बाद 14 फरवरी को कलवारी क्षेत्र के धनौवा रोड से रामनरेश निवासी कटरा बुजुर्ग थाना कप्तानगंज, राधेश्याम, सत्यराम व कलावती निवासी गोसैसीपुर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

यह है पूरा घटनाक्रम

- कलवारी थाना क्षेत्र के गोसैसीपुर गांव में दस फरवरी को जमीन विवाद में एक दर्जन से अधिक लोगों ने एकराय होकर राम मिलन के घर पर हमला कर दिया था। उस समय राम मिलन (65 वर्ष), बेटा विशाल (32 वर्ष) और विशाल की बुआ माला (50 वर्ष) घर पर ही थीं। पड़ोसियों ने लाठी, डंडा व धारदार हथियार से सभी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। घटना में राम मिलन की मौत हो गई। वहीं, बेटे विशाल का पैर कट गया। जबकि माला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें