फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कंपोजिट विद्यालय कुंवागांव में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव

Fri, 14 Apr 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विक्रमजोत विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कुवांगांव में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्रों को कि
विज्ञापन
विक्रमजोत। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कुंवागांव में बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बीईओ विक्रमजोत ममता सिंह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी विरासत के बारे में जानने का मौका मिलता है। किताबी ज्ञान के अलावा बच्चों को सामाजिक परिवेश में चल रही गतिविधियों के बारे में जानना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में बच्चों ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक प्रस्तुत कर किया। विद्यालय के अभय भट्ट, शिवम, आंचल, आकृति, अंशिका, अमन, शुभम, राकेश, साक्षी, दामिनी, सीमा, अंशिका, विश्वकर्मा, संध्या, शिवराज, दीपक, रागिनी, मानशी, पल्लवी और श्रद्धा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिराज अहमद ने किया। मौके पर अमित पांडेय, प्रदीप कुमार, अमित पांडेय, महेंद्र, अनिल, समिता सरोज, उमा यादव, सुनीता देवी, देवेंद्र सिंह, संतोष शुक्ला, रजनीश मिश्र, सिराज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें