फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर समेत दो कोरोना संक्रमित

Fri, 14 Apr 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में कोरोना वॉयरस की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से जिले में कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं। वहीं बृहस्पतिवार की देर शाम आई कोविड जांच रिपोर्ट में महिला डॉक्टर समेत दो पॉजिटिव मिले हैं। दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। मरीजों के लगातार मिलने के सिलसिले पर स्वास्थ्य विभाग और सर्तक व गंभीर हो गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र के अनुसार महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय कैली में 41 वर्षीय एक महिला चिकित्सक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शहर के रौता चौराहा निवासी 29 वर्षीय गर्भवती महिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण के लिए आई थी। एंटीजन जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ का कहना है कि दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। बताया कि एक केस गलती से बस्ती में ट्रांसफर कर दिया गया है। लखनऊ में हुई जांच में महदेव, नई बस्ती सिवान बिहार के मरीज को बस्ती जिले में अंकित कर दिया गया है, जबकि यह मरीज यहां का नहीं है। बताया कि मरीज को वापस ट्रांसफर किया गया है। जिले में अब मरीजों की एक्टिव संख्या 11 पहुंच गई है। जबकि नौ संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें