फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भवती की गोदभराई

विज्ञापन
महिला लाभार्थी का गोद भराई करते मुख्यमंत्री।
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर्रैया में अन्नप्राशन कार्यक्रम में बच्चे को खीर खिलाकर वैदिक परंपरा का निर्वहन किए। इसके बाद सीएम तीन माह की गर्भवती महिला के गोद भराई कार्यक्रम में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री के हाथों गोदभराई का उपहार पाकर महिला प्रसन्न हुईं, तो बच्ची दुलार पाकर खिलखिला उठी।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम अन्नप्राशन में सीएम योगी ने शुक्रवार को जैसे ही अमारी की छह माह की आंशी पुत्री दुर्गावती को गोद में लेकर दुलराया, बलपन और बालहठ किलकारी मारने लगी। मुख्यमंत्री ने बच्ची को प्यार दिया और दुलार के साथ खीर खिलाया। अफसरों को चेताया भी कि बच्चों को हर योजना का बेहतर लाभ दें। इसके बाद गोद भराई कार्यक्रम में गर्भवती प्रिया से हाल पूछा और मुख्यमंत्री ने रस्म पूरी की।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुपोषण बस्ती किट भी दो बच्चों को सौंपा। अतिकुपोषित गंभीर श्रेणी में चिह्नित बेलाड़े शुक्ल के रिशु आठ माह और अमारी के विशांत दो साल को किट देते हुए विभागीय अफसरों को निर्देश दिए कि नियमित निगरानी रखें, ताकि बच्चे सैम श्रेणी से बाहर आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें