फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सब जूनियर बालिका हैंडबाल टीम का नेतृत्व करेगी अंकिता

Mon, 28 Dec 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैँडबाल प्रतियोगिता में यूपी टीम का नेतृत्व बस्ती की अंकिता शर्मा करेंगी। टीम सोमवार से मिर्जापुर में शुरू हो रहे राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन


मिर्जापुर में सोमवार से 31 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगितामें उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालिका हैंडबाल टीम का नेतृत्व बस्ती की अंकिता शर्मा को सौंपा गया है। रिजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती की नियमित खिलाड़ी के अलावा बस्ती की ही दिव्यांशी शुक्ला और नाहिद तस्नीम भी प्रदेश की टीम में शामिल की है। तीनो खिलाड़ी मिर्जापुर के लिए रवाना हो चुकी हैं।

स्पोर्टस् अफसर सुरेश बोनकर ने बताया कि सोलह सदस्यी प्रदेश सब जूनियर बालिका टीम की अगुवाई करने से पूर्व अंकिता शर्मा ने बाराबंकी में आयोजित राज्य सब जूनियर बालिका हैंड बाल प्रतियोगिता में  बस्ती टीम की कप्तानी कर चुकी है। इस प्रतियोगिता में बस्ती की टीम ने खिताबी जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


अंकिता को इसी सफलता के कारण प्रदेशीय टीम की कमान सौंपी गई है। अंकिता के साथ बस्ती की दो अन्य खिलाड़ियों के प्रदेश टीम में चयन पर हैंडबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह, जिला हैंडबाल संघ के सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य नीलोफर उस्मानी, खेल अध्यापिका परवीन बानो, अखिलेश दूबे, रणधीर यादव, मनीष सिंह, शबाना बेगम, सर्वेश्वर दयाल श्रीवास्तव, वीरेंद्र चौधरी, सुधीर यादव, धर्मेंद्र, मनोज यादव, वंश गोपाल मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें