राज्य सेतु निगम कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने प्रभाकर।
बस्ती। संयुक्त कर्मचारी परिषद की शाखा उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम का एक दिवसीय अधिवेशन व चुनाव मुंडेरवा के बेहरा स्थित केंद्रीय भंडार परिसर में हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने निर्वाचन कार्य पूरा कराया। जिसमें प्रभाकर पाल को अध्यक्ष, दिनेश उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव श्रीवास्तव मंत्री,राजेंद्र प्रसाद लेखा संप्रेक्षक और जयराम कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चल रहा है। 21 मई को मशाल जुलूस कार्यक्रम में सभी कर्मचारी हिस्सा जरुर लें। मौके पर प्रभुशंकर शुक्ला, राम नवल, संतोष राव, बंसराज यादव, लक्ष्मी, वशिष्ठ मुनि साहनी, श्यामलाल, उज्ज्वल कुमार आदि मौजूद रहे।