फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विक्रमजोत। फोरलेन हाईवे पर पशुओं से भरा वाहन छोड़कर भागे पशु तस्कर को छावनी पुलिस ने बृहस्पतिवार को रजवापुर के पास मोड़ से दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के नगरा बदली निवासी कमलेश के रूप में हुई।
थानाध्यक्ष छावनी उमाशंकर त्रिपाठी ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर बताया कि 26 सितंबर को पशुओं से लदा वाहन कमलेश जिले को पार करवा रहा था। पुलिस के घेरने पर हाईवे पर खेसुआ गांव के पास वाहन छोड़कर वह फरार हो गया था। आरोपी ने बताया कि उसका नेटवर्क दूर-दूर तक फैला हुआ है और वह जानवरों से लदे वाहनों को जिले की सीमा पार कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी वह पशुओं की गाड़ी के बारे में पता करने के लिए निकला था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कमलेश के पास से दो मोबाइल फोन और एक हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें