फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश आश्रय स्थल में चार पशु मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भानपुर। रामनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत कटरिया नानकार के अहिरौली पुरवे पर बने गोवंश आश्रय स्थल में चार पशुओं के मौत का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर डिप्टी सीवीओ अश्वनी कुमार और तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी ने मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम कराकर पशुओं को दफन कराया। पशुओं के मौत की जानकारी जिम्मेदारों को तब हुई जब किसी ने इसका वीडियो बनाकर स्थानीय प्रशासन को पोस्ट कर दिया। मामला शनिवार रात का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव ने बताया कि शनिवार को दिन भर बारिश होने के कारण गोशाला के पास से होकर गुजरने वाली आमी नदी का पानी गोशाला मे भर गया। जिससे कुछ पशु टीन शेड के बाहर ही बैठे रह गये। अधिक जल भराव होने से जो पशु उठकर टीनशेड में नहीं आ सके उनकी मौत हो गई। तहसीलदार ने शेष बचे 18 पशुओं को रामनगर ब्लाक के नरकटहा गोवंश आश्रय स्थल पर शिफ्ट कराने के लिये प्रधान को निर्देशित किया है। तहसीलदार केएन तिवारी ने बताया कि गोवंश आश्रय स्थल की जांच में कुछ जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आयी है। उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिये उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें