फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन से बढ़ा आक्रोश... किया प्रदर्शन

Tue, 25 Feb 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
अ​धिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन के विरोध मेंं वकीलों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। वकीलों ने इस मौके पर केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर निशाना साधते हुए इसे अपने अधिकारों का हनन बताया।
सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री मारुत कुमार शुक्ला ने कहा कि सरकार ने अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन कर वकीलों के अधिकारों का हनन किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर पांडेय ने कहा कि पूरे देश के वकील इसके विरोध में हैं और हम आम लोगों से भी समर्थन मांग रहे हैं। हम किसी भी कीमत पर यह बिल पास नहीं होने देंगे। अधिवक्ताओं ने इस विधेयक को अधिवक्ता समाज के लिए काला कानून बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पहले अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लाने का वादा किया था। बावजूद इसके ऐसा कानून ला दिया है जो अधिवक्ताओं के उत्पीड़न का कारण बनेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर शेषनाथ पाठक, जवाहरलाल मिश्रा, वीरेंद्र नाथ पांडेय, अरविंद चौधरी, कुमार ऋषभ श्रीवास्तव व प्रशांत भारती समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इस मौके पर हर्रैया व भानपुर तहसील में भी अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी रहने की खबर है।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें