फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीईटी की अनिवार्यता पर बढ़ी नाराजगी, शिक्षकोें ने भरी हुंकार

Wed, 17 Sep 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को टीईटी पास करने की अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार को शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय पहुंंचे। यहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि एक सितंबर 2025 को सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार के 2017 के शासनादेश के क्रम में सेवारत शिक्षकों के लिए भी टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है, जबकि सभी शिक्षक नियुक्ति के समय निर्धारित मानकों को पूरा कर ही सेवा में आए थे।
सरकार का यह निर्णय न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि लाखों परिवारों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा और कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि सेवाकाल के बीच में न्यूनतम योग्यता मानदंड में बदलाव करना न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन

इस मौके पर उमाकांत शुक्ल, शिव रतन, सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, रवीश मिश्र, प्रवीन श्रीवास्तव, हरेंद्र यादव, विवेक कांत पांडेय, रामसागर वर्मा, राजकुमार तिवारी, अशोक यादव, मोहम्मद असलम, राजेश माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें