फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क उच्चीकरण का काम बार-बार रुकने से रोष

Sat, 14 Jun 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। बाढ़ के दौरान जलमग्न होने वाला बेलवरिया जंगल चौराहे से माझा मानपुर मार्ग पर कुआनो नदी पर बने बेलवरिया घाट पुल सड़क के उच्चीकरण का काम बार-बार रुकने से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस कार्य को हर हाल में बरसात से पूर्व कराया जाए।
विज्ञापन


गौर विकास क्षेत्र के हलुआ बाजार के बेलवरिया जंगल चौराहे से माझा मानपुर गांव को जोड़ने वाला मार्ग हर साल बाढ़ में डूब जाता है। जिससे लोगों का आवागमन ठप हो जाता है। बाढ़ के समय लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। किसानों की फसलें बाढ़ के चलते पानी में डूब जाती है। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण के साथ उच्चीकरण की मांग कर रहे थे। एक माह से पीडब्ल्यूडी बेलवरिया घाट पुल से माझा मानपुर गांव के सरहद तक सड़क का उच्चीकरण करा रहा है। सड़क के पटरियों पर मिट्टी डालने का कार्य धीमी गति से रुक रुक कर कराया जा रहा है। माझा मानपुर गांव के प्रधान सुभाष चौधरी सहित ग्रामीणों का कहना है कि यदि बरसात से पहले सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाएगा।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अवर अभियंता आरपी यादव ने बताया कि निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार को निर्देशित किया गया है की बरसात शुरू होने से पहले मिट्टी डालने का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें