फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मुख्य सेविका अब स्मार्ट फोन के जरिये रहेंगी अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले की 422 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 90 मुख्य सेविकाएं स्मार्ट फोन पाएंगी। अब यह फोन पाकर अपडेट रहेंगी। कुल, 512 स्मार्ट फोन शासन से बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग को प्राप्त हुआ है, जिसका वितरण शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 2655 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। सभी केंद्रों पर कार्यकर्ता तैनात हैं। पूर्व में 422 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्मार्ट फोन पाने से वंचित रह गईं थीं। इससे उन्हें डाटा फीडिंग और लोकेशन आदि डालने में परेशानी होती थी। डिमांड के अनुसार, जनपद को 512 स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया गया है। अब इसका वितरण ब्लॉकवार चिह्नित केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को वितरित करेंगे। बता दें कि जनपद में 90 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा। डीपीओ राजेश कुमार का कहना है कि जो स्मार्ट फोन प्राप्त हुआ है, उसका वितरण जल्द कर दिया जाएगा। फोन से अब सूची हमेशा अपडेट करने में कार्यकर्ताओं व मुख्य सेविकाओं को आसानी होगी।


अभी 265 केंद्रों के पास खुद का भवन नहीं

जिले में संचालित 2655 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 265 ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र हैं जिनके पास खुद का भवन नहीं है। यहां के केंद्र पंचायत भवन, स्थानीय प्राइमरी स्कूल या फिर सार्वजनिक स्थल व किसी के मकान में निशुल्क संचालित हो रहे हैं। हालांकि, अब तेजी से बन रहे भवन से इसकी संख्या कम होगी। इससे कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य सेविकाओं को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जा रहे हैं। वहीं, जो फोन प्राप्त हुए हैं, उसका वितरण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मुख्य सेविकाओं में वितरित किया जाएगा।

राजेश कुमार, डीपीओ, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें