फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंगनबाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे पद, सुधरेगी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बाल विकास परियोजना में खाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद भरे जाएंगे। इससे पोषाहार वितरण और शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार आएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में आंगनबाड़ी सहायिका के आठ सौ से अधिक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 16 पद भरे जाएंगे। इसके लिए प्रकिया शुरू कर दी गई है। दिसंबर 2025 तक चयन की प्रक्रिया पूर्ण होने की उम्मीद है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बाद सहायकाओं की नियुक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जनपद में सहायिका के 899 पदों पर भर्ती होनी है। दो दिसंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। योग्यता सूची के आधार पर सहायिकाओं का चयन होगा। इसमें संबंधित गांव की ही महिला को आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने बताया कि निराश्रित, दिव्यांग महिला को वरीयता दी जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12 है व आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी, फिर योग्यता सूची बनाई जाएगी। डीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि किसी भी दलाल के चक्कर में न पड़ें। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। अगर नंबर अधिक हैं तो चयन आपका ही होगा। किसी के बहकावे में न आएं। अगर कहीं कोई इसके नाम पर रुपयों की मांग करता है तो उसकी शिकायत जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें