फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मानदेय भुगतान को लेकर एडी कार्यालय पर आशा का धरना

विज्ञापन
एडी हेल्थ कार्यालय पर आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन।
विज्ञापन
बस्ती। मानदेय भुगतान को लेकर मंगलवार को एडी हेल्थ कार्यालय पर आशा ने धरना दिया। कर्मियों व अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। सुबह 11 बजे से शुरू धरना देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर आशा संगठन की ओर से आयोजित धरना में संगठन के संरक्षक सुभाष चंद्र ने आरोप लगाया कि जितना काम लिया जाता है। उसका मानदेय भुगतान पिछले कई महीने से नहीं हुआ है। इसके चलते कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। यह भी आरोप लगाया कि उन्हें 5400 के बजाय 3400 का भुगतान होता है, जब पूरे भुगतान की बात की गई तो आशा कार्यकर्ताओं को ब्लॉक स्तर से लेकर मंडल कार्यालय तक भटकना पड़ता है। मंडल महामंत्री इंदु तिवारी ने कहा कि विभाग के दो कर्मचारियों की ओर से अभद्रता की जाती है। आरोप लगाया कि मानदेय भुगतान करने पर धनादोहन भी होता है। इस मौके पर जिले की तमाम आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें