फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्टॉफ नर्स के आरोपों की जांच पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया में तैनात स्टाॅफ नर्स के डॉक्टर पर लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच मंगलवार को पूरी हो गई। हालांकि रिपोर्ट सीएमओ के टेबल तक पहुंच गई है मगर अभी जांच में क्या रिपोर्ट आई है। इसका खुलासा सीएमओ ने नहीं किया है। जांच पूरी होने की बात उन्होंने स्वीकारी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पहले हर्रैया में तैनात एक स्टाफ नर्स ने डॉक्टर पर अकेले कमरे में साथ रहने का दबाव बनाने सहित तमाम गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में डीएम प्रियंका निरंजन ने सीएमओ को जांच के निर्देश दिए थे। दो एसीएमओ व एक महिला चिकित्सक को जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। मंगलवार को इस जांच की रिपोर्ट सीएमओ के पास तक पहुंच गई है, मगर रिपोर्ट में क्या है इसका खुलासा नहीं हो सका है। सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में क्या है इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें