फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की पीट कर हत्या,जला दिया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की पीटकर हत्या, जला दिया शव
विज्ञापन

बभनान से सटे गोंडा जिले के खोड़ारे हरखूपुर गांव की घटना
पति, सास, ससुर सहित पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान (बस्ती)। कस्बे से सटे गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के हरखूपुर गांव की विवाहिता की पिटाई से मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता की मां का आरोप है कि दामाद, उसके माता-पिता ने मिलकर दहेज के लिए पीटकर मार डाला। साक्ष्य मिटाने के लिऐ शव भी जला दिया। पुलिस ने पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भरौली बाबू निवासी अंबिका की पुत्री पुनीता की शादी हरखूपुर गोंडा के बब्बू पुत्र राम पाल से हुई। पुनीता की मां अरुंधति ने तहरीर में बताया कि अपनी मर्जी से दोनों ने विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि 28/29 जून की रात पति बब्बू, ससुर रामपाल व उनके भाई राम सागर, रामपाल की पत्नी व उनकी बेटी ने पुनीता की पीटकर हत्या कर दी। घटना से पहले लड़की ने फोन से इसके बारे में बताया भी था। मां के मुताबिक उसने बेटी को ससुराल में थोड़ा ऊंच-नीच बर्दाश्त कर गुजर-बसर करने के लिए समझाया था लेकिन ससुराल वालों ने उसकी बेटी को मार डाला। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे संजय कुमार ने बताया मुकदमे की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें